पॉलिटिक्स

चुनाव से पहले लखनऊ में मायावती ने किया शक्ति प्रदर्शन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में एक बड़ी रैली आयोजित कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि लखनऊ में रैली के साथ ⁦मायावती ने बता दिया है कि मुक़ाबले में उन्हें हल्का समझने की भूल कोई न करे। रैली में अपने भाषण के दौरान भाजपा से अधिक छोटे पार्टियों व दल पर हमलावर दिखीं। यह इस बात का संकेत है कि मायावती को भी लगता है कि छोटे दल यूपी चुनाव में खेल खराब कर सकते हैं।

मायावती ने रैली को संबोधित करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार के साथ-साथ बसपा के विरोधी दलों पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि भाजपा, सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई है। उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है। विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणापत्रों में प्रलोभन भरे चुनावी वादे करने वाली हैं।

मायावती ने कहा कि प्रदेश में कुछ ऐसी भी छोटी-छोटी पार्टियां व दल हैं जो अकेले या गठबंधन कर चुनाव लड़ सकते हैं। इनका मकसद चुनाव जीतना नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ के लिये पर्दे के पीछे से खासकर सत्ताधारी पार्टी को फायदा पहुंचाना होता है। यह छोटी पार्टियां उन्हीं के हिसाब से अपने प्रत्याशी खड़े करती हैं , इसलिये ऐसी पार्टियों और दलों से सावधान रहने की जरूरत है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago