चंपई मंत्रिमंडल में आठ मंत्री शामिल, बसंत सोरेन भी मंत्री बनाए गए

0

Bharat varta desk:
झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व में बनी नई सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया है। इसमें 3 नए चेहरों को शामिल किया गया है। कैबिनेट में बसंत सोरेन, बैद्यनाथ राम तथा दीपक बिरुआ को जगह दी गई है। वहीं, चंपई की कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से मंत्रियों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।
झामुमो कोटे से मिथिलेश ठाकुर, बेबी देवी, हफीजुल हसन तथा कांग्रेस कोटे से रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता तथा बादल पत्रलेख मंत्री बनाए गए हैं। इस बार सीएम को मिलाकर कुल 12 मंत्री होंगे, जबकि पहले 11 ही होते थे। बैद्यनाथ राम 12वें मंत्री होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। लेकिन यह बताया जा रहा है कि भविष्य में किसी अन्य जिम्मेदारी के लिए सीता सोरूका चयन हो सकता हैं।

About Post Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x