
पटना संवादाता: जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा को घर से बुलाकर जदयू ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इसके साथ सभी तरह की अटकलों पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपने फैसले से सबको चौंका दिया है। कल तक रामसेवक सिंह को जेडीयू का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा हो रही थी लेकिन राज्य कार्यकारिणी की बैठक में अचानक से उमेश कुशवाहा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है।
उमेश कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष बना कर जदयू ने लव-कुश समीकरण यानी कोइरी-कुर्मी समीकरण को साधने की कोशिश की है। इसके पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजसभा सदस्य आरसीपी सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वे कुर्मी समाज से आते हैं। बताया जा रहा है कि अब कोइरी समाज के उमेश कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष बना कर जदयू ने अपने परंपरागत आधार को मजबूत बनाने की कोशिश की है। बता दें कि उमेश कुशवाहा बैठक में उपस्थित नहीं थे। उन्हें अचानक फोन करके घर से बुलाया गया। उमेश कुशवाहा 2015 में वैशाली जिले के महनार से विधायक बने थे। इस बार वे चुनाव हार गए हैं। उमेश कुशवाहा पर गंभीर अपराधिक मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं।
पटना। बिहार की ऐतिहासिक और साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के 44वें महाधिवेशन की तैयारी जोर-शोर… Read More
Bharat varta Desk 25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी के अवसर पर अयोध्या के श्रीराम… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत ने आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI)… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में 10वीं बार शपथ ली।… Read More
Bharat varta Desk आज एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से… Read More