पॉलिटिक्स

बार-बार बदल रहे जीतन राम मांझी के सुर, अब नीतीश की तारीफ,बीजेपी पर निशाना ,साथ में तेजस्वी की सराहना


पटना संवाददाता: एनडीए मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना और सरकार गिरने की अटकलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और हम के नेता जीतन राम मांझी के सुर लगातार बदल रहे हैं. वे कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हैं तो कभी तारीफ कर देते हैं. उसी तरह कभी तेजस्वी को आड़े हाथों लेते हैं तो कभी उनकी प्रशंसा कर देते हैं.
जानकार बता रहे हैं कि नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है. माझी हम के लिए एक मंत्री और एक विधान परिषद सदस्य चाहते हैं.जानकारों का यह भी कहना है कि एनडीए सरकार के गिरने की संभावना के मद्दे नजर वे तेजस्वी यादव को भी साधने में लगे हैं.

दोनों ट्वीट चर्चे में
रविवार को माझी नीतीश कुमार के पक्ष में ट्वीट करने के कारण चर्चा में हैं. इसके साथ उन्होंने राजद और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की भी सराहना कर दी है. उन्होंने तेजस्वी को बिहार का भविष्य बता कर उन्हें खुश करने की कोशिश की है.

नीतीश की तारीफ के बहाने बीजेपी पर निशाना
जीतन राम मांझी ने रविवार को दो ट्वीट किए हैं. एक में कहा है कि नीतीश कुमार से राजनीति में गठबंधन धर्म को निभाना सीखा जा सकता है.किसी का नाम लिए बिना उन्‍होंने आगे लिखा है कि गठबंधन में शामिल दलों के आंतरिक विरोध और साजिशों के बावजूद भी उनका सहयोग करना नीतीश कुमार की राजनीतिक महानता है.मांझी ने आगे लिखा है कि मैं नीतीश कुमार के इस जज्‍बे को सलाम करता हूं . उन्होंने संकेत में भाजपा को साजिशकर्ता बता दिया है. यहां बता दें कि कल जदयू की राज्य परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भाजपा का नाम लिए बगैर अपना दर्द बयां किया था. उन्होंने कहा था कि चुनाव के दौरान कौन दोस्त था, कौन दुश्मन उन्हें पता ही नहीं चला. वे यह भी कह चुके हैं कि मंत्रिमंडल में विस्तार की देरी का कारण भाजपा है.

दूसरे ट्वीट में तेजस्वी को बिहार का भविष्य बताया
दूसरे ट्वीट में जीतन राम मांझी ने ने लिखा है कि आप धीरज रखिए. आप बिहार के भविष्य हैं. जब आप अपना राय थी कार्यक्रम खरमास के बाद शुरू कर रहे हैं तो मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए इतने उतावले क्यों हो रहे हैं? समय पर सब कुछ हो जाएगा. उन्होंने तेजस्वी को सकारात्मक राजनीति करने की सलाह दी है.

पहले कहा था कि तेजस्वी हनीमून मनाने चले गए
जीतन राम मांझी ने कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव के बारे में कहा था कि बिहार के युवराज कहीं हनीमून मनाने चले गए हैं. प्रतिपक्ष के नेता को बिहार में रहना चाहिए. इसके जवाब में तेजस्वी के भाई तेजप्रताप ने माझी के बारे में अमर्यादित बातें कर दी थी. कुछ दिन और पहले जब तेजस्वी ने कोरोना संक्रमित होने पर जीतन राम मांझी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की तो जवाब में माझी ने तेजस्वी को अपने बेटे जैसा बताया था. उनकी तारीफ की थी. माझी पूर्व में कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साध चुके हैं . वहीं भाजपा की सराहना भी कर चुके हैं.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago