
Bharat Varta Desk : आज कोरोना संकट के बीच हुए चुनाव के फैसले का दिन है. आज जनता 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला सुनाएगी. कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच वोटों की गिनती किसी चुनौती से कम नहीं है. लिहाजा नए नियमों और सख्त दिशानिर्देशों के बीच आज जब ईवीएम खुलेंगे तो नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी होंगी. 27 मार्च से शुरू हुई वोटिंग और उससे पहले प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों में वार-पलटवार, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जमकर चला. अब आज वोटों की गिनती के साथ ही तय हो जाएगा कि किसका दांव सटीक बैठा और किसका वार गया खाली.
कोरोना काल के कारण स्थिति साफ होने में लग सकता है ज्यादा समय
कोरोना काल के कारण चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं, इनके चलते इस बार वोटों की गिनती में ज्यादा वक्त लगने की संभावना है. एबीपी न्यूज़ पर वरिष्ठ पत्रकार दिबांग ने बताया- इस बार पोस्टर बैलट की संख्या बढ़ा दी गयी है. पिछले चुनाव के मुकाबले चुनावी बूथ की संख्या बढ़ायी गयी थी. इस वजह से ईवीएम की संख्या भी बढ़ गयी है, इस बार 30% ईवीएम ज्यादा लगी हैं. इस बार वोटों की गिनती वाले कमरे में टेबल की संख्या भी कम कर दी गयी है. कहा जा रहा है कि शुरुआती रुझान सामने आने में चार से पांच घंटे का वक्त लग सकता है. इन सभी में वोटों की गिनती में होने में समय लगेगा.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More