भागलपुर: रेल यात्री संघ की अपील – कालाबजारी के जरिए नहीं खरीदें ऑक्सीजन, हम दे रहे मुफ्त

भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता: केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने अपील किया है कि भागलपुर, कहलगांव और पीरपैंती के लोग कालाबजारी के जरिए ऑक्सीजन नहीं खरीदें। रेल यात्री संघ मुफ्त में ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहा है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा है कि कई लोग कोरोना संक्रमित लोगों से ऑक्सीजन का मनमाना दाम वसूल रहे हैं। इसके उपकरण का भी मनमाना दाम ले रहे हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। आपदा की इस घड़ी में लोगों की मजबूरी का लाभ उठाकर पैसा कमाना अच्छी बात नहीं है।

विष्णु खेतान, केंद्रीय अध्यक्ष, रेल यात्री संघ

विष्णु खेतान लोगों से अपील करते हुए कहा है कि भागलपुर से लेकर कहलगांव और पीरपैंती के आसपास के लोगों के लिए रेल यात्री संघ के पास पर्याप्त ऑक्सीजन का स्टॉक है। हम सभी जरूरतमंदों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहे हैं और आगे भी उपलब्ध कराने में सक्षम है। खेतान ने यह भी कहा है कि विपदा की इस घड़ी में डॉक्टर भी मरीजों के साथ सहयोग का भाव रखें। आतंक का माहौल बनाया जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। ऑक्सीजन संबंधी किसी को कोई यदि जरूरत हो तो संघ के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

हेल्पलाइन नंबर :
कालीचरण शर्मा 9162062020, मो. मिनहाज आलम 9934738468, नवीन दुबे 9973759168, डॉ. रकीब आलम 9546607837

Advertisemnet
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

6 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

6 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

6 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

7 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 week ago