नंदीग्राम में कांटे की टक्कर, कभी ममता तो कभी सुवेंदु आगे

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल सीट कहे जाने वाली नंदीग्राम में वोटों की गिनती जारी है। यहां मुकाबला कांटे की है। एक तरफ सीएम ममता बनर्जी हैं तो दूसरी ओर टीएमसी का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी हैं। ममता बनर्जी ने सुवेंदु को चुनौती देने के लिए अपनी भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम को चुना था। अब देखना होगा कि जनता ने यहां किस पर भरोसा दिखाया है। सभी चुनावी पंडितों की नजर नंदीग्राम पर हैं। बंगाल के दो सबसे कद्दावर नेता ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी यहां से आमने-सामने हैं। बंगाल में सरकार चाहे जिसकी बने लेकिन नंदीग्राम में हार-जीत का अलग महत्व है। ममता और सुवेंदु दोनों के लिए ही नंदीग्राम का मुकाबला नाक की लड़ाई बन गया है।

नंदीग्राम में ममता पीछे, सुवेंदु आगे

बंगाल चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी नंदीग्राम में पिछड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। अभी पोस्टल बैलट की गिनती जारी है।

2009 से नंदीग्राम में टीएमसी का कब्जा

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में आने वाली नंदीग्राम विधानसभा सीट पर 2009 से सत्ताधारी टीएमसी का कब्जा है। 2016 में नंदीग्राम में कुल 87 फीसदी वोट पड़े थे। 2016 में टीएमसी से सुवेंदु अधिकारी ने सीपीएम के अब्दुल कबीर सेख को 81,230 वोटों के अंतर से हराया था।

नंदीग्राम से 8 उम्मीदवार मैदान पर

नंदीग्राम से 8 उम्मीदवार मैदान पर हैं। ममता और सुवेंदु को सीपीएम की मीनाक्षी मुखर्जी टक्कर देंगी। इनके अलावा सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के मनोज कुमार दास और निर्दलीय उम्मीदवारों में दीपक कुमार गायेन, सुब्रत बोस, एसके सद्दाम हुसैन और स्वपन पुरुआ भी यहां से उम्मीदवार हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

6 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

6 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago