
पटना : भाजपा के संस्थापक सदस्य और बिहार भाजपा के ‘भीष्म पितामह’ माने जाने वाले कैलाशपति मिश्र के 100 वीं जयंती को बिहार भाजपा जन्मशताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाएगी।
बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इसके तहत लगातार एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश भर में एक महीने तक चलने वाले इन सभी कार्यक्रमों की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा पटना में स्वर्गीय मिश्र जी के जन्मजयंती के मौके पर पांच अक्तूबर को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी जिला में समारोह आयोजित कर जनसंघ और भाजपा के पुराने साथियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसके तहत कैलाशपति मिश्र द्वारा भाजपा और जनसंघ के सींचने के कार्यों के विषय को प्रदर्शित किया जाएगा। लोग इस प्रदर्शनी के जरिए उनके किए गए कार्यों को जान सकेंगे।
सम्राट चौधरी ने बताया कि गुजरात के राज्यपाल रहे कैलाशपति मिश्र जी की पुण्यतिथि पर यानी 3 नवंबर को उनके गांव में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच अक्तूबर को मिश्र जी के जन्मशताब्दी समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे। पटना के बापू सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल के अध्यक्ष और कमिटी के सदस्य तथा प्रदेश के अधिकारी और कमिटी के सदस्य हिस्सा लेंगे, जिसमें वे कैलाशपति मिश्र के भाजपा में दिए गए योगदान को जान सकेंगे। प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, जगन्नाथ ठाकुर, प्रदेश मिडिया प्रभारी दानिश इकबाल उपस्थित थे।
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मोकामा के घोसवरी में हुए… Read More
Bharat varta Desk देश के सबसे बुजुर्ग सहित्यकार रामदरश मिश्र अब इस दुनिया में नहीं… Read More
Bharat varta Desk पटना ज़िले के मोकामा टाल इलाके के बाहुबली दुलारचंद यादव की गुरुवार… Read More
Bharat varta Desk पटना में गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. गृह मंत्री… Read More
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर गृह मंत्री… Read More
Bharat varta Desk 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने… Read More