
bharat varta desk:
बिहार सरकार ने आठ आईएएस अफसरों समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारियों को बदल दिया है. भागलपुर के आयुक्त दया निधान पांडेय को स्थानांतरित कर निदेशक चकबंदी बनाया गया है. वहीं मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार सिंह को भागलपुर कमिश्नरी के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है .
कला संस्कृति विभाग के अपर सचिव दीपक आनंद को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का निदेशक बनाया गया है. कृषि विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार झा को राजस्व पर्षद का सचिव बनाया गया है. सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार को मनरेगा का आयुक्त बनाया गया है. श्रीमती रूबी को कला संस्कृति निदेशालय का निदेशक बनाया गया है. कृषि विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह को भवन निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है. सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव अभय झा को बिहार पथ परिवहन निगम का प्रशासक बनाया गया है. सन्नी सिन्हा को परिवहन विभाग के विशेष सचिव से स्थानांतरित कर पाठ्य पुस्तक निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. कुछ अनुमंडलाधिकारियों को भी बदल गया है जिसकी सूची नीचे दी गई है
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More