बड़ी खबर

नीतीश कुमार दूसरे दिन भी पहुंचे सचिवालय, मंत्री- अफसर सब नदारद

Bharat varta desk:

लग रहा है कि बिहार के मंत्रियों और अधिकारियों को राइट टाइम करके ही मानेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. सीएम नीतीश गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सचिवालय में सुबह 9.30 बजे पहुंचे. उन्होंने इस दौरान कुछ मंत्रियों के चैम्बर में जाकर देखा कि वे उपस्थित हैं या अनुपस्थित. नीतीश ने देखा कि सचिवालय में सन्नाटा पसरा है. मंत्री से लेकर अधिकारी और कर्मचारी तक में अधिकांश अनुपस्थित मिले. मुख्यमंत्री ने इस पर गम्भीरता दिखाते हुए कहा कि यह उचित नहीं है. मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब वे सप्ताह में 3 दिन मुख्य सचिवालय और दो दिन मुख्यमंत्री सचिवालय में बैठेंगे और यहीं से सरकारी कामकाज करेंगे.

एक दिन पहले भी नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्य सचिवालय का औचक निरीक्षण किया था. सीएम नीतीश के अचानक से सचिवालय पहुंचने से हड़कंप मच गया था. कल भी मंत्री और अफसर अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

5 hours ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

1 day ago

मीनाक्षी राय होंगी पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More

5 days ago

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

6 days ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

2 weeks ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

2 weeks ago