काशी व कोसी, मति भिन्न सुर एक

काशी जहां विश्मिल्लाह के सितारवादन पर इतलाता है वहीं कोसी अपनी बेटी शारदा के लोकगीत पर हो रहा गौरवान्वित

राजीव कुमार झा की विशेष रिपोर्ट :

पौराणिक आख्यानों के आधार पर कोसी एवं काशी दोनों में सदैव छत्तीस का आंकड़ा रहा है। जहां काशी को शिव की नगरी होने का अभिमान है वहीं कोसी को शिवा का आविभाव स्थल होने का गौरव। आदिगुरु शंकाराचार्य के अद्ववतय के सिद्धांत अर्थात एको हम द्वितीय नास्तिक को एकमात्र झटका मिथिला के माहिश्मती
नगरी आधुनिक महिषी में द्वैत के प्रखाण्ड आचार्य पंडित मंडन मिश्र और उनकी अर्धांगिनी विदुषी भारती के हाथों शास्त्रार्थ में पराजय के रूप में मिली थी। काशी और कोसी के पंडित आज भी एक दूसरे से श्रेष्ठतर साबित करने की जुगत में लगे हैं। जहां काशी के पंडित मिथिलावासियो को उनके मत्स्य मांस भक्षण के लिए हैय दृष्टि से देखते हैं वही कोसी के पंडित काशी की गणना पर बनारसी लग्न कहकर मख़ौल उड़ाते हैं। इन तमाम विषमताओं के बावजूद काशी और कोसी दोनों में बहुत समानताएं हैं चाहे वह खानपान के संबंध में हो या फिर संगीत की सुर साधना जैसे काशी के लोगों को मिष्ठान और भंग बहुत पसंद है। वैसे मिथिला में भी मिष्ठान और भंग संस्कृति का अंग रहा है। प्राचीन काल से रही बात संगीत की तो काफी दिनों तक दरभंगा घराना बनारस घराने यह समतुल्य ही समझा जाता रहा, जहां काशी संगीतकारों के लिए एक तीर्थ स्थली से कम नहीं रही है वहीं मिथिला के गांव गांव में गाए जाने वाले गीतों में राग देश की छाप मिल जाएगी राग देश अर्थात बारह स्वरों का संगम सात शुद्ध, चार कोमल और एक तीव्र। अगर काशी में सामता प्रसाद उर्फ गुदई महाराज का तबला किसी भी नृत्यांगना को सिर झुकाने के लिए मजबूर कर सकता था तो कोसी के पंडित रघु झा के गाए गीत उस तबला वादक को आरोहन अवरोहन पर सिद्धस्थ होने के लिए प्रतिबद्ध करता था। इतना ही नहीं कोसी व काशी में कुछ और समानता है। काशी जहां विश्मिल्लाह के सितारवादन पर इतलाता है वहीं कोसी अपनी बेटी शारदा के लोकगीत पर गौरवान्वित महसूस करता है। काशी को अगर संगीत की नगरी कहा जाता है वहीं कोसी को संगीत का खजाना। कोसी के गर्भ से कई संगीतज्ञ निकले। पंडित रघु झा से शुरू हुआ सफर उदित नारायण झा, शारदा सिन्हा और न जाने कितने कोहिनूर को जन्म दिया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago