
पटना , भारत वार्ता संवाददाता: मधुबनी नरसंहार पर बिहार की सियासत काफी गर्म है.इस घटना में एक ही राजपूत परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना 29 मार्च की है. इस मुद्दे पर राज्य सरकार और विपक्ष के निशाने पर है.आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पीड़ित परिवार से मिलने उस गांव में जाने वाले हैं. इस बीच इस मामले में जदयू के राजपूत जाति के नेताओं ने नीतीश कुमार से मुलाकात की. इनमें जय कुमार सिंह के साथ पूर्व विधायक मंजीत सिंह, राणा रणधीर सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, ललन सिंह, विजय सिंह और जदयू प्रवक्ता डॉ सुनील सिंह समेत अन्य नेता शामिल थे. उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर हत्यारों को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और मुआवजा देने की मांग की. मुख्यमंत्री ने जदयू नेताओं को भरोसा दिया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होगी. सोमवार को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मुद्दे पर स्पष्ट कर चुके हैं कि इस घटना में पुलिस कार्रवाई कि वे खुद निगरानी कर रहे हैं. हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ स्पीडी ट्रायल भी होगा.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More