
Bharat varta desk: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा, “मुझे यकीन है कि कोई भी भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के युवा लुक के बारे में विवाद नहीं करेगा।” वीडियो में सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, “मैं कानून मंत्री के युवा लुक के साथ अपनी तुलना करने को सौभाग्य मानता हूं। मैं केवल ये कह सकता हूं कि वो वास्तव में युवा हैं और मैं केवल दिखावा करता हूं।”
मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “मैंने अभी गूगल सर्च किया तो पता चला कि जब कानून मंत्री का जन्म हुआ था, तब मेरी उम्र 12 साल और 8 दिन का हो चुकी थी। इसलिए मैं ये क्लियर कर रहा हूं कि कानून मंत्री वास्तव में युवा हैं और मैं सिर्फ दिखावा करता हूं। वो युवा की कैटेगरी में आते हैं। मुख्य न्यायाधीश के इन बातों से पूरा सभागार हंसी से गूंज उठा। मौका था दिल्ली के कार्यक्रम का। मुख्य न्यायाधीश अपने हंसमुख और मजाकिया व्यवहार के कारण भी जाने जाते हैं। पिछले दिनों उनकी कोर्ट में जब एक वकील किसके पक्ष में बोल नहीं सके तो उन्होंने कहा कि बिना फाइल के वकील बिना बैट वाले तेंदुलकर की तरह दिखते हैं।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More