पॉलिटिक्स

कुढ़नी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी, जदयू प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

मुजफ्फरपुर, भारत वार्ता संवाददाता : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर शीर्ष नेताओं और मंत्रियों का दौरा शुरू हो चुका है। रविवार और सोमवार को जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने क्षेत्र के कई गांवों में जंसपर्क किया। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के जदयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के नाम पर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा के जिस पंचायत में भी जा रहा हूं वहां लोगों का सम्मान व स्नेह मिल रहा है। यही सुशासन पर भरोसे का परिचायक है।

कुढ़नी के सोनबरसा पंचायत में जनता को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हमने जाति, धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर प्रदेश के हर वर्ग एवं हर तबके का उत्थान सुनिश्चित किया है। हम बस उसी का मेहनताना मांगने आये हैं।
जनसंपर्क अभियान के दौरान जदयू के प्रदेश सचिव रणजीत कुमार झा, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज, विद्यानंद सिंह सहित महागठबंधन के अनेकों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

6 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago