धर्म/अघ्यात्म

कांग्रेस नेता ललन कुमार के दावत-ए-इफ्तार में सामाजिक- धार्मिक सौहार्द के संदेश, शाहकुंड में महागठबंधन का संयुक्त आयोजन, सभी धर्मों के लोग हुए शामिल

Bharat Varta Desk : 24 मार्च, 2025 को महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस, राजद एवं सी.पी.आई. द्वारा संयुक्त रूप से बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सुल्तानगंज विधानसभा से महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी ललन कुमार की अगुआई में भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत स्थित जामियाँ हुसैनियाँ मदरसा में बड़े पैमाने पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए रोजेदारों ने शिरकत की. इस मौके पर बड़ी संख्या में हिन्दू एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लेकर आपसी प्रेम एवं भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की.

शांति और सद्भाव से ही समाज और देश आगे बढ़ेगा-ललन

समारोह के उपरान्त अपनी बातें रखते हुए कांग्रेस नेता ललन कुमार ने कहा कि आज देश में जान बुझ कर राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक आधार पर भेद-भाव की स्थिति उत्पन्न की जा रही है, जो बेहद दुखद है. कांग्रेस पार्टी निरंतर इसका विरोध कर रही है, और देश की सामजिक-धार्मिक धरोहर को बचाने को कृत-संकल्पित है. मैंने सुल्तानगंज विधानसभ अंतर्गत सभी इलाकों का दौरा किया है, तथा समाज के सभी वर्गों को आपसी भाईचारे को लेकर उन्हें जागरूक किया है. मेरे इस अभियान में हिन्दुओं एवं मुसलामानों का भरपूर सहयोग मिला है, तथा कल और आज आयोजित की गई दावत-ए-इफ्तार की अपार सफलता मेरे इसी प्रयास का परिणाम है. देश के सर्वांगीण विकास में सभी धर्म एवं सम्प्रदाय के लोगों की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है. सामजिक-धार्मिक सौहार्द के बिना देश में खुशहाली की कल्पना व्यर्थ है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक क्रमशः नरेन्द्र कुमार, गुलाम जिलानी वारसी, मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति रामायण प्रसाद यादव, राजद अध्यक्ष सुल्तानगंज कैलाश प्रसाद यादव, बिहार प्रदेश कांग्रेस सचिव सुजीत कुमार सिन्हा उर्फ़ दीपू, राजद अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद, प्रदेश युवा महासचिव रंजन यादव समेत महागठबंधन के घटक दलों के अनेक नेताओं ने भाग लिया तथा प्रमुखता से अपनी बातें रखी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 day ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

5 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

5 days ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

5 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

5 days ago