Categories: Uncategorised

बिहार दिवस पर कलाकारों ने दिया पैगाम, सब मिलकर करें स्वच्छता के लिए काम

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन गांधी मैदान में पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान दल द्वारा पटना वासियों को स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेरित किया गया। तीसरे दिन के कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार ममता मेहरोत्रा, बिहार के प्रसिद्ध पेंटर मनोज कुमार बच्चन, पार्षद श्वेता कुमारी तथा नगर निगम के अधिकारी रामाशीष तिवारी, श्वेता भास्कर द्वारा किया गया।

बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने स्वच्छता गीतों के माध्यम से उपस्थित लोगों को पटना शहर को साफ रखने तथा स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उन्होंने बिहार के अनेक पारंपरिक गीत भी प्रस्तुत किए जिनमें पनिया के जहाज से पलटनिया ले ले अइह पिया, सिया जी बहिनिया हमार हो, राम जी से पूछे जनकपुर की नारी और जगदंबा घर में दियरा जैसे गीत शामिल रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान राजू, सिद्धार्थ, गोलू, बिट्टू, रोशन, विजया, अंकिता, वंदना मुस्कान और सोनू ने झिझिया नृत्य प्रस्तुत करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। नुक्कड़ टीम के कलाकारों ने पटना की स्वच्छता और हम विषय पर नुक्कड़ नाटक पेश किया। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान हजारों लोगों ने स्वच्छता हेतु काम करने का संकल्प लिया और स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में भाग लिया। पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर नीतू नवगीत ने कहा कि स्वछता हमारी जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए। हम सबको मिलकर स्वच्छता के लिए काम करना चाहिए।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago