
Bharat varta desk:
इंडिया गठबंधन की बैठक में अचानक कपिल सिब्बल के पहुंचने से बवाल हो गया। उन्हें बैठक में आने का निमंत्रण नहीं दिया गया था। कपिल सिब्बल होटल के अंदर पहुंचे तो उस समय पर गठबंधन दलों के नेता फोटो सेशन के लिए इकट्ठा हो रहे थे। सूत्रों की मानें तो वेणुगोपाल की आपत्ति के बाद बीच अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे और फारूक अब्दुल्ला आगे आए। यह मामला राहुल गांधी तक पहुंच गया। राहुल गांधी ने के सी वेगुगोपाल से कहा कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। सिब्बल को आधिकारिक तौर पर आमंत्रित नहीं किया गया था। सूत्रों की मानें तो सिब्बल को इंडिया गठबंधन की बैठक में बुलाए जाने से कांग्रेस उद्धव ठाकरे से नाखुश भी हो गई। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल फोटो सेशन में शामिल हुए। इस दौरान फोटो सत्र के दौरान सिब्बल को समायोजित किए जाने से कई कांग्रेस नेता नाखुश और अनिच्छुक दिखे।
उधर बैठक के दूसरे दिन इंडिया गठबंधन की कॉर्डिनेशन कमेटी का गठन हो गया है. इस कमेटी में केसी वेणुगोपाल, शरद पवार, स्टालिन, संजय राउत, तेजस्वी यादव, अभिषेक बनर्जी, राघव चड्डा, जावेद खान, लल्लन सिंह, हेमेंत सोरेन, डी राजा, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती के नाम शामिल है.
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More