बड़ी खबर

एनकाउंटर में मारा गया तीन राज्यों में वांटेड गैंगस्टर अमन साहू, पुलिस से हथियार छीनकर भाग रहा था

Bharat varta Desk

झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. यह घटना मंगलवार की सुबह पलामू के चैनपुर के अंधारी ढोडा में हुई है. बताया जा रहा है कि अमन साहू को रांची पुलिस की टीम पूछताछ के लिए रायपुर से रांची ला रही थी. तभी पुलिस की गाड़ी पलामू के चैनपुर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और साहू मारा गया.

गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ के रायपुर जेल से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी. इसी दौरान उसने एसटीएस (स्पेशल टास्क फोर्स) जवान से इंसास राइफल छीनकर भागने लगा. वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गोली मारी.

राइफल छीनकर भागा तो मारा गया गैंगस्टर अमन साहू
यह घटना मंगलवार की सुबह पलामू में हुई है. जब अमन साहू को रांची पुलिस की टीम रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी. जानकारी के मुताबिक, रांची जाने वक्त पुलिस की गाड़ी पलामू में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. तभी अमन साहू पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा. पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया.

14 अक्टूबर को रायपुर लाई थी पुलिस

अमन साहू पर रायपुर में रंगदारी के दो मामले दर्ज थे. वो पिछले साढ़े तीन महीने से रायपुर जेल में था. जानकारी के मुताबिक, 40 पुलिसकर्मियों की टीम अमन साहू को झारखंड से प्रोडक्शन वारंट पर 14 अक्टूबर को रायपुर लेकर आई थी. अमन साहू पर रायपुर में दो मामले दर्ज थे. छत्तीसगढ़ के कारोबारी प्रह्लाद राय अग्रवाल की कार पर फायरिंग केस में अमन साहू मुख्य आरोपी है. इसके अलावा पीआरए इंफ्रा कंपनी के सामने फायरिंग हुई थी, जिसमें भी अमन साहू का हाथ था.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

3 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

4 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago