Categories: बड़ी खबर

बिहार में 108 एएसपी और डीएसपी समेत 2 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

Bharat varta Desk

बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग की गई है.इसके तहत 45 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की सूची जारी की गई है. वहीं, दो आईपीएस अधिकारी का भी स्थानांतरण किया गया है. आईपीएस पदाधिकारी में राजीव रंजन और विशाल शर्मा की नई पदस्थापना की गई है.इनमें राजीव रंजन अपर पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था बिहार पटना बनाए गए हैं, जबकि विशाल शर्मा अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन विभाग पटना के बनाए गए हैं. एसएसपी और डीएसपी स्तर के 108 अधिकारियों के तबादले की सूची आगे दी गई है.

कामिनी बाला को अपर पुलिस अधीक्षक विशेष स्वाभिमान विशेष सशस्त्र बल पुलिस बल बाल्मीकि नगर बगहा से अपर पुलिस अधीक्षक बनाकर बिहार पुलिस अकादमी राजगीर भेजा गया है. प्रीतीश कुमार को की पदस्थापना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर सारण के तौर पर हुआ है. सुनीता कुमारी का पदस्थापन अपर पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग पटना में हुआ है. आलोक कुमार सिंह की पदस्थापना अपर पुलिस अधीक्षक की यातायात पटना में किया गया है. अजय प्रसाद का पदस्थापन पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग बिहार पटना में किया गया है.

कुमार सागर का पदस्थापन पुलिस अधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार पटना में किया गया है. सुरभ सुमन का पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा बिहार पटना में किया गया है. अनिल कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खड़कपुर मुंगेर बनाया गया है. चंदन कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2, सिवान सदर में बनाया गया है. नवल किशोर को पुलिस अधीक्षक यातायात मोतिहारी का बनाया गया है.  अभिषेक आनंद को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुंगेर का बनाया गया है. राजेश कुमार को पुलिस  उपाधीक्षक विशेष कार्य बल बिहार पटना में पदस्थापित किया गया है. अजीत प्रताप सिंह चौहान को पुलिस अधिक उपाधीक्षक साइबर क्राइम लखीसराय में भेजा गया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago