कला -संस्कृति

उद्योग मंत्री ने किया खादी स्मारिका का विमोचन


पटना : बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के बापू सभाकक्ष में उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ और बिहार खादी, हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट की ब्रांड एंबेसडर लोकगायिका मैथिली ठाकुर द्वारा बिहार खादी स्मारिका, बिहार खादी डायरी व वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर बिहार खादी ग्रामोद्योग बोर्ड,पटना के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित सभी अतिथिगण का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट दे कर किया।मंच का संचालन बिहार खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार निरंतर उद्योगों के विस्तार और विकास के लिए प्रयासरत है। बिहार के खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों पर आधारित उद्योगों के विकास की असीम क्षमताएँ है। मखाना उत्पादन में बिहार पूरे विश्व में अग्रणी है। मखाना एक गुणकारी ड्राई फ्रूट्स है और एक दिन ऐसा आएगा जब इसकी कीमत काजू से भी ज्यादा होगी। सरकार मखाना सहित फूड प्रोसेसिंग के सभी उत्पादों को बढ़ावा देने में लगी हुई है। वर्ष 2024 को मखाने के वर्ष के रूप में घोषित किया गया है। मखाना की अनेक नई कंपनियां इस साल खुलेंगी और पूरे विश्व में छा जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिहार में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग विभाग ने बिहार बिजनेस कनेक्ट का आयोजन किया जिसमें 50,530 करोड़ रूपयों के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। यह क्रम अब रुकने वाला नहीं है। अगले साल हम लोग एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव के लिए कार्यरत है। हमारा उद्देश्य है कि बिहार के हर व्यक्ति को रोजगार मिले। बिहार के हर घर में कारोबार हो। इसके लिए बिहार लघु उद्यमी योजना बनाई गई है जिसके तहत कारोबार करने के लिए बिहार सरकार द्वारा ₹2,00,000 तक की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। हर गरीब परिवार में से एक व्यक्ति को रोजगार का अवसर मिलेगा तो चारों ओर खुशहाली फैलेगी और लोग आत्मनिर्भर बनेंगे। बिहार बढ़ रहा है। इस बढ़ते बिहार को हम सब मिलकर और तेजी से आगे बढ़ाएंगे। बिहार में बदलाव का दौर चालू हो चुका है। बिहार के जो लोग बाहर भी काम कर रहे हैं, वह बिहार आने के लिए प्रेरित होंगे। बिहार में अपना उद्योग लगाना चाहेंगे।
बिहार खादी की प्रशंसा करते हुए लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे’ गीत गाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के अवसर पर रमेश ठाकुर डॉ. ध्रुव कुमार, एस.के.ठाकुर, लेखा पदाधिकारी प्रदीप कुमार ,अभय कुमार, चिंताहरण शर्मा,कुंज बिहारी मिश्र आदि मौजूद रहे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

3 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago