धर्म/अघ्यात्म

आगमानंद जी बोले – गुरु पूर्णिमा पर हो सार्वजनिक छुट्टी, विशेष दिवस घोषित हो, नवगछिया में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू


Bharat varta desk:
उत्तरतोताद्रिमठ विभीषणकुंड, अयोध्याधाम के उत्तराधिकारी और शिवशक्ति योगपीठ के संरक्षक आगमानंदजी महाराज ने कहा ने गुरु पूर्णिमा के दिन देशभर में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा करने की मांग केंद्र और राज्य सरकार से की है। उन्होंने कहा है कि इस दिन को विशेष दिन घोषित किया जाए। वे नवगछिया के बीएल एस कॉलेज में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर भक्तों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों का देश है, गुरुओं का देश है। यहां सबसे बड़ा पर्व गुरु पूर्णिमा है। विश्व में 100 से अधिक दिवस मनाए जाते हैं। यहां तक कि मूर्ख दिवस भी है तो विद्वानों का दिवस क्यों नहीं? गुरु पूर्णिमा पर विशेष दिवस क्यों नहीं घोषित किया जाता?
रविवार को नवगछिया के बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज में दो दिवसीय कार्यक्रम का मंचीय उद्घाटन खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, तिलकामांझी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जवाहर लाल, स्थानीय विधायक गोपाल मंडल, पूर्व कुलपति प्रो उग्रमोहन झा, विधान पार्षद डॉ संजीव सिंह ने किया।
आगमानंदजी महाराज ने कहा कि भारत विश्वगुरु था, विश्वगुरु है और विश्वगुरु रहेगा। गुरु पूर्णिमा को विशेष दिवस घोषित करने के लिए लोकसभा और विधानसभा में आवाज उठनी चाहिए। इससे पूर्व आयोजन अध्यक्ष प्रो उग्रमोहन झा ने शिवशक्ति योगपीठ के संरक्षक आगमानंदजी महाराज का माल्यार्पण किया।

गुरु का स्थान सर्वोपरि-लेसी सिंह

मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि गुरु का स्थान सर्वोपरि है। बड़े ही नसीब से गुरु की कृपा मिलती है। हम सब खुशनसीब हैं कि आगमनंदजी महाराज के शरण में बैठने का अवसर मिला है।’ गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि BLS कॉलेज की धरती आगमानंदजी महाराज के चरण पड़ने से पवित्र हो गई है।

NH-31 से कॉलेज तक सड़क का निर्माण विधायक फंड से जल्द

आयोजन समिति के सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने स्थानीय विधायक से नेशनल हाइवे से कॉलेज तक सड़क बनवाने की मांग की, जिस पर गोपाल मंडल ने मंच से ही घोषणा की कि विधायक फंड से वो सड़क निर्माण करवाएंगे। विधान पार्षद संजीव सिंह ने भी कहा कि वे सड़क बनवाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले अपराधबोध होता है। इसलिए वे जल्द से जल्द सड़क निर्माण सुनिश्चित करवाएंगे।

कुलपति बोले-अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं गुरु

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जवाहरलाल ने गुरु पूर्णिमा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘आज ही के दिन गुरु वेदव्यास का जन्म हुआ था। भगवान शंकर ने भी आज ही के दिन ज्ञान दिया था। गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। केवल सनातन ही नहीं कई धर्मों में गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया जाता है। बीएयू के कुलपति डॉ दुनिया राम सिंह ने कहा कि छात्र अपना भविष्य कृषि क्षेत्र में अभी बना सकते हैं। कृषि में नामांकन लें। गीतकार राजकुमार, टीएनबी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो ज्योतिंद्र चौधरी ने भी विचार रखे।

बिहार- झारखंड और अन्य राज्यों से लोग पहुंचे आगमनानद जी से दीक्षा लेने

इस अवसर पर दिनभर गुरुदीक्षा और भजन का कार्यक्रम चला। गायक माधवानंद, बलवीर सिंह, अरविंद यादव और पूरी टीम ने सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।
बिहार- झारखंड और दूसरे राज्यों के लोगों ने आगमानंदजी महाराज से दीक्षा ली। शिवशक्ति योगपीठ और आयोजन समिति की ओर से प्रसाद, महाप्रसाद का कार्यक्रम चला। कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्र, डॉ रोशन सिंह और जयनारायण यादव ने किया।
इस अवसर पर BLSC कॉलेज के NCC कैडेट्स ने अतिथियों की अगुवाई की और सलामी दी। वहीं स्थानीय बैंड ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

2 दिनों तक बहेगी ज्ञान और भक्ति की धारा

गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को सुबह से दिनभर दर्शन-पूजन कार्यक्रम होगा और शाम में भजन संध्या और प्रवचन होगा। स्वामी आगमानंद जी महाराज प्राचीन भारतीय संस्कृति की सन्यासियों की महान परंपरा के प्रतिनिधि संत हैं। खासतौर से पूर्व बिहार और कोसी के इलाके में उनका व्यापक प्रभाव है। बिहार- झारखंड ,उत्तर प्रदेश से लेकर नेपाल और दिल्ली तक इनके शिष्यों की एक बड़ी संख्या है। हर साल गुरु पूर्णिमा के मौके पर उनके मार्गदर्शन में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें ज्ञान, भक्ति और शक्ति की अजस्र धारा बहती है और इसमें देशभर के भक्त नवगछिया आकर डुबकी लगाते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

3 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

3 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

5 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

5 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

6 days ago