
Bharat Varta desk: भागलपुर की प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता शबाना दाऊद को लैंगिक उत्पीड़न शिकायत निवारण समिति का सदस्य नामित किया गया है। शबाना फतेह अली सोसाइट की सचिव है। महिला समस्याओं के निवारण के लिए यह संस्था विगत एक दशक से पूरे बिहार में सक्रिय हैं। शबाना ने पूर्व बिहार ,कोसी और सीमांचल के इलाकों में सैकड़ों विवादों का निपटारा करवा कर परिवारों को बिखरने से बचाया है। नागरिक विकास समिति की कार्यकर्ता रत्ना गुप्ता लैंगिक उत्पीड़न निवारण समिति की अध्यक्ष बनाईं गईं है। इस समिति में अधिवक्ता क्षमा शर्मा और मेहुरूनिशा सदस्य हैं जबकि जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस मोनिका गुप्ता समिति की पदेन सदस्य होंगी। शबाना दाऊद ने बताया कि सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए समिति तत्परता पूर्वक काम करेगी। उन्होंने महिलाओं से कहा है कि काम के दौरान किसी भी तरह की असुरक्षा महसूस होने पर- शिकायत समिति के समक्ष लाएं।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More