
लखनऊ, भारत वार्ता संवाददाता : भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर को हजरतगंज पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों जानकारी के मुताबिक सर्वोच्च न्यायालय के बाहर आत्मदाह करने वाली रेप पीडिता को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था. इसी मामले में बहरहाल अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी के बाद हजरतगंज कोतवाली में अमिताभ ठाकुर को रखा गया है. गिरफ्तारी के दौरान अमिताभ ठाकुर ‘ऐसे नहीं जाऊंगा मैं’ कहते रहे, लेकिन पुलिस उन्हें खींच कर ले गई.
बता दें कि इसके पहले हाल ही में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को हाउस अरेस्ट किया था. दरअसल में उस दौरान भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर विधानसभा चुनाव जनसंपर्क के लिए गोरखपुर जा रहे थे. इसी दौरान उत्तर प्रदेश की पुलिस ने उन्हें गोरखपुर जाने से पहले हाउस अरेस्ट किया था. इसकी उक्त जानकारी अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर खुद दी थी.
दरअसल में भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर की उत्तर प्रदेश की राजनीति में उतरने की खबर जोरों पर है. इस खबर की पुष्टि उन्होंने खुद की है. अमिताभ ठाकुर को सरकार ने जबरिया रिटायरमेंट दिया है. अमिताभ ठाकुर उत्तर प्रदेश की राजनीति में ग्रैंड एंट्री की तैयारी में जुटे हैं. बहरहाल उनके एक के बाद दिए कई बयानों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है. बहरहाल अमिताभ ठाकुर के द्वारा उनकी गिफ्तारी को बदले की राजनीति की नजर देखा जा रहा है. अमिताभ ठाकुर ने हाल ही में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शरू करने की जानकारी सार्वजनिक तौर पर दी थी.
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More