
Oplus_131072
Bharat Varta Desk : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज स्थित पैतृक गांव कोटवा में 18 दिसंबर, 2025 को पटना महावीर मंदिर के प्रणेता आचार्य किशोर कुणाल की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर किशोर कुणाल के पैतृक आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भारी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें याद किया. लोगों ने कहा कि आचार्य जी के काम को उनके उनके बेटे सायन कुणाल आगे बढ़ा रहे हैं और बढ़ाते रहेंगे.
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित जनसमूह ने ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, आचार्य किशोर कुणाल जी का नाम रहेगा’ के नारों के साथ उनके प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया. वक्ताओं ने आचार्य किशोर कुणाल के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा.
पुण्यतिथि कार्यक्रम में आचार्य किशोर कुणाल की धर्मपत्नी अनीता कुणाल, उनके समधी ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, उनकी बहू समस्तीपुर की सांसद शांभवी, बेटे बिहार राज्य नागरिक परिषद के सदस्य सायन कुणाल समेत सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे.
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More