पॉलिटिक्स

अफसरों के माथे पर लाठी मारो, सत्तारूढ़ दल के मंत्री, विधायक हुए बेकाबू

पटना संवाददाता: सत्तारूढ़ दल के नेता बेकाबू हो रहे हैं. सरकार का अपने नेताओं पर नियंत्रण नहीं रह गया है .पशुपालन और मत्स्य मंत्री मुकेश सहनी की जगह उनके भाई वैशाली के एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हो गए थे.उसके बाद विधानसभा में हंगामा हुआ तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गलती स्वीकारी.उनके कहने पर मंत्री मुकेश साहनी ने भी माफी मांगी .

मंत्री के कारण मुख्यमंत्री ने दोबारा माफी मांगी

इसके बाद शनिवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर अपनी ओर से दोबारा सफाई दी और कहा कि मंत्री से गलती हो गई है .आगे किसी मंत्री से गलती नहीं होगी.

विधायक गोपाल मंडल पर किसी का नियंत्रण नहीं
लेकिन यह क्या उनके एक विधायक जदयू के गोपाल मंडल बांका में जमीन कब्जा करने हथियारबंद लोगों के साथ पहुंच गए. इसको लेकर एक बार फिर सरकार की फजीहत शुरू हो गई है. गोपाल मंडल लगातार कई सालों से जमीन – मकान कब्जा करने और अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं .मुख्यमंत्री ने उन्हें कई बार समझाया मगर उन पर कोई असर नहीं है.

केंद्रीय मंत्री ने बेगूसराय में क्या बोल दिया

शनिवार को एनडीए सरकार के एक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने विवादित बयान को लेकर राज्य और केंद्र सरकार की किरकिरी करा रहे हैं.केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री व सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में कह दिया कि जो अधिकारी सही काम नहीं करता हो, उसके सिर पर दोनों हाथ से लाठी मारो.बेगूसराय के खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में जलवायु अनुकूल खेती सह कृषक प्रशिक्षण समारोह के उद्घाटन पर के मौके पर केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही .इस दौरान मंच पर कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति, नगर निगम मेयर सहित अन्य कई लोग मौजूद थे.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

11 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

11 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago