बड़ी खबर

अगर चाहें तो गोली मरवा सकते हैं और कुछ नहीं कर सकते’, लालू यादव के ‘विसर्जन’ कमेंट पर बोले सीएम नीतीश


Bharat varta desk:
30 अक्टूबर को बिहार के 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसके पहले चुनाव प्रचार तेज होने के साथ-साथ नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक दूसरे पर हमलावर हैं । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वो दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में आरजेडी के लिए प्रचार करेंगे। साथ ही यह भी कहा कि तेजस्वी के नेतृत्व में राजद दोनों सीटों पर जीत रही है। बाकी विसर्जन वे कर देंगे। आज तारापुर विधानसभा क्षेत्र से प्रचार करके लौटने के बाद पटना में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लालू के इस बयान पर प्रतिक्रिया जाननी चाही।
इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘छोड़िए ना करने दीजिए, गोलिये मरवा दें…बाकी कुछ नहीं कर सकते।’ उन्होंने हंसते हुए दोहराया, ‘अगर चाहें तो गोली मरवा सकते हैं और कुछ नहीं कर सकते हैं।’इसके पहले मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद का नाम लिए बिना कहा था कि वह जेल से बात करता है, के बाहर से बात करता है। उनको मैं गंभीरता से नहीं लेता हूं। उन्हें कोई नोटिस नहीं लेता हूं। इधर 2 दिनों के चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री ने लालू राबड़ी राज पर जमकर निशाना साधा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

5 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

5 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

7 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

7 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

1 week ago