बीजेपी के बंगाल चीफ रहे तथागत रॉय ने कैलाश विजयवर्गीय की तुलना कुत्ते से की, जानें पूरा मामला


कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता:
राजनीति में एक दूसरे पर निशाना साधने के तरीके में लगातार गिरावट आ रही है। लोग एक दूसरे पर अमर्यादित प्रहार कर रहे हैं। बिहार में जहां विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिज्ञों में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर उफान पर है वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल थागत राय के एक आपत्तिजनक ट्वीट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष कैलाश विजवर्गीय की तुलना कुत्ते से कर भाजपा के भीतर खलबली मचा दी है। अनुशासन के लिए जानी जाने वाली यह पार्टी इन दिनों कलह के कारण चर्चा में है। तथागत राय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भाजपा नेता व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर का एक कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज में विजय वर्गीज की तस्वीर को वोडाफोन के विज्ञापन में दिखने वाले कुत्ते के साथ साझा किया गया है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- ‘वोडाफोन इन वेस्ट बंगाल अगेन।’


दरअसल तथागत राय ने यह तस्वीर एक् यूजर के ट्वीट के जवाब में किया है।तथागत रॉय के ट्विटर अकाउंट पर एक यूजर ने लिखा था कि भाजपा की हार के बाद भी कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रभारी हैं। इस ट्वीट का जवाब देते हुए तथागत राय ने यह आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। यहां बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद तथागत राय ने इसके लिए कैलाश वर्गीज को जिम्मेदार ठहराया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

6 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

6 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago