पॉलिटिक्स

अखिलेश सिंह का दावा – बिहार में जल्द गिरेगी नीतीश सरकार

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने यह दावा करते हुए कहा कि सूबे में नीतीश कुमार की सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी। नीतीश कुमार की सरकार चंद दिनों या चंद महीनों की सरकार है। सूबे में जल्द ही नई सरकार बनेगी। राजद के विधायक की संख्या अधिक है इसलिए नई सरकार का नेतृत्व राजद करेगी।

अखिलेश सिंह ने कहा कि सरकार कुछ कर नहीं रही है। कोरोना महामारी के समय सरकार की विफलता जगजाहिर है। नीतीश सरकार के घटक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और मंत्री मुकेश साहनी गठबंधन में घुंटन महसूस कर रहे हैं। मांझी और साहनी भी नई सरकार में शामिल होंगे।

बता दें कि अखिलेश सिंह ने ऐसे समय में बयान देकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है जब कुछ दिन पहले जीतन राम मांझी और मुकेश साहनी ने बैठक कर सरकार से नाराजगी का संकेत दिया है। जीतन राम मांझी तो लगातार ऐसे बयान और ट्वीट कर रहे जैसे कोई विपक्ष का नेता करता हो।

Advertisement
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago