साहित्य संसार

रेलवे अधिकारी दिलीप कुमार का कॉलम, अप्प दीपो भव-1

सच्ची साधना और सद्गुरु की संगति से मिलता है सच्चा ज्ञान

– दिलीप कुमार
(कवि, मोटिवेशनल स्पीकर तथा भारतीय रेल के वरिष्ठ अधिकारी)

उस अजनबी शहर को पहचानने का प्रयास कर रहा था। मैं पहली बार उस शहर में था। कुछ ही देर पहले हल्की बारिश हुई थी। मौसम सुहावना था। तभी एक 18 वर्षीय युवक के टी-शर्ट पर लिखी इन बातों ने मेरा ध्यान आकृष्ट किया – ‘ज्यादा ज्ञान मत बांटिए। यहां अपना वाला ही नहीं संभल रहा।’

सोशल मीडिया पर उपलब्ध ज्ञान के विशाल भंडार ने हमें सचमुच सूचनाओं से समृद्ध कर दिया है। व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी पर लगातार सूचनाएं रॉकेट के रूप में गिरते रहती हैं। फेसबुक यूनिवर्सिटी पर हर समय कोई न कोई व्याख्यान चलते रहता है। जिस व्यक्ति ने रिसर्च सेंटर या किसी अन्य जगह पर कभी वायरस देखा भी नहीं, वह कोविड-19 सहित सभी प्रकार के वायरस के बारे में व्याख्यान देता हुआ मिल जाता है। जाहिर है कि इस प्रकार की सूचनाएं हमें दिग्भ्रमित करती हैं। इस प्रकार की सूचनाओं से हमारी शंकाओं का तो कोई समाधान नहीं निकलता, उल्टे हम आंकड़ों के जंजाल में उलझ जाया करते हैं और फिर बड़े ही घमंड के साथ कहते हैं कि हम इतने ज्ञानी हो गए कि अपना ज्ञान हमसे नहीं संभल पा रहा। यह स्थिति खतरनाक है। इस प्रकार के ज्ञानरूपी जंजाल से हमें बचकर ही रहना चाहिए। सच्चा ज्ञान, सच्ची साधना और सद्गुरु की संगति से प्राप्त होता है। अल्प अवधि में शॉर्टकट तरीके से प्राप्त ज्ञान जीवन में दिग्भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं। ऐसे ज्ञान का उपयोग कर हम अपना अहित तो करते ही हैं, सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिचितों और मित्रों के बीच उसे फैलाकर समाज का अहित भी करते हैं। स्मरण रहे कि अपुष्ट ज्ञान का महासागर रखने से लाख गुना बेहतर है कि हमारे पास सद्ज्ञान का छोटा सा कुंड हो।

Advertisement
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago