
Bharat Varta Desk : कश्मीर की छह वर्षीय बच्ची मोइरा इरफान की अपील पर जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने संज्ञान लिया और प्रदेश की शिक्षा नीति में बड़ा बदलाव कर दिया.
बच्ची ने कहा था कितना काम ले रहे हो पीएम साहब….
बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से जारी एक वीडियो में काफी देर तक ऑनलाइन क्लास लिए जाने की शिकायत करते हुए यह कहा था कि पीएम साहब छोटे बच्चों पर कितना काम लेते हो. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इसे लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने भी देखा. उन्होंने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने एक आदेश निकालकर बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई का समय तय कर दिया. उन्होंने बच्चों के ऊपर पढ़ाई का बोझ घटाने के संबंध में जो निर्देश जारी किए हैं उन्हें 48 घंटे में लागू करने के लिए कहा है.
एक
नई नीति के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई 1 दिन में 10 घंटे से अधिक नहीं होगी.
दो
कक्षा 9-12 के लिए, ऑनलाइन सिंक्रोनस लर्निंग 3 घंटे से अधिक नहीं होगी
तीन
प्री-प्राइमरी में बच्चों के लिए 30 मिनट से अधिक स्क्रीन-टाइम का प्रतिबंध लगाया गया है
चार
लेफ्टिनेंट गवर्नर ने सरकारी अधिकारियों से यह भी कहा है कि कक्षा 5 वीं तक के बच्चों को होमवर्क देने से बचे
“बहुत बहुत धन्यवाद एलजी साहब…”
इस आदेश के जारी होने के बाद फिर उस बच्ची का वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें वह जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को धन्यवाद दे रही है.वीडियो में बच्ची कह रही है “बहुत बहुत धन्यवाद एलजी साहब। अलविदा …” मोइरा
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More