
Bharat varta desk:
लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता और प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश दुबे को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान करने के लिए आज मुंबई में सम्मानित किया गया। गऊ वंश पर आधारित गऊ भारत भारती समाचार पत्र की ओर से ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल यारी रोड अंधेरी वेस्ट मुंबई में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय पशुपालन मंत्री भैया पुरुषोत्तम रुपाला ने श्री दुबे को सर्वोत्तम सम्मान का स्मृति चिन्ह प्रदान किया और शॉल ओढ़ाया।
इस मौके स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून और समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले अन्य प्रमुख लोगों को भी सम्मान दिया गया है। अयोध्या के निवासी अखिलेश दुबे इलाहाबाद हाईकोर्ट के खंडपीठ लखनऊ में में अधिवक्ता होने के अलावे समाज सेवा के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय रहते हैं। वे अयोध्या में केआरसी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन हैं और छेदी राम नरेश चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक हैं। उन्होंने कोरोनावायरस संकट के दौरान भी अयोध्या और लखनऊ में पीड़ितों के बीच काम किया था।
Bharat varta Desk 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने… Read More
Bharat varta Desk दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर… Read More
Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More
पटना / नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर इस… Read More
Bharat varta desk एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का गुरुवार को निधन हो गया। मीडिया… Read More