पॉलिटिक्स

तेजस्वी ने भाषायी मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी – रंजीत झा

पटना: युवा जदयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा ने कहा कि पिछले दिनों अपने बयान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाषायी मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रति जिस तरह की भाषा उन्होंने अपने ट्विटर पर इस्तेमाल किया है वह यह प्रदर्शित करता है कि उनकी परवरिश गंदे माहौल में हुई है और उनको अपने परिवार से यही संस्कार विरासत में मिला है।

रंजीत झा ने कहा कि राजनीति में सदन में पहुंचने की हर एक राजनीतिक कार्यकर्ता की महत्वाकांक्षा होती है तथा सदन की एक गरिमा और मर्यादा है लेकिन पिछले दिनों सदन के अंदर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जिस तरीके से राजद के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष एवं उनके आसन के प्रति व्यवहार किया वह लोकतंत्र की आस्मिता पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि सदन में नेता प्रतिपक्ष का अपना एक महत्व है और सरकार के काम-काजों का राजनीतिक तरीके से विरोध करना तथा सरकार के गलत कार्यशैली पर आवाज उठाना उनका दायित्व है परंतु जिस तरीके से पिछले दिनों सदन में नेता प्रतिपक्ष ने माननीय मंत्रियों के संबध में भाषा का इस्तेमाल किया वह यह साबित करता है कि मानसिक तौर पर अभी वह नेता प्रतिपक्ष के पद पर बने रहने के काबिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को अविलंब माननीय मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष से अपने इस कुकृत्य के लिए माफी मांगना चाहिए क्योंकि बिहार की जनता इन सभी घटनाओं को देख रही है और आने वाले समय में उनको विपक्ष के नेता बनने लायक भी जनादेश नहीं देने वाली है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

2 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

4 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

5 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

6 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

6 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago