विद्यार्थी अपने करियर ग्रोथ के लिए सही सोशल मीडिया प्लेटफार्म का करें इस्तेमाल : रविश वसान

प्रोफेशनल नेटवर्क बनाने में लिंक्डइन निभाता है प्रभावकारी भूमिका

पटना : दुनियाभर के एक्सपर्ट की पेशेवर जर्नी से सिखने के लिए पहले शहरों/कॉलेजों में बहुत बड़े बड़े सेमिनार हुआ करते थे. जिससे युवा कुछ सीखकर उन्हें अपनी जिंदगी में शामिल करते थे और करियर को मजबूती देने के लिए संघर्ष करते रहते थे. पीछले कुछ सालों से लिंक्डइन ने इसको डीजिटल कर दिया है. अब विद्यार्थी अपना पेशेवर प्रोफाइल लिंक्डइन पर बना कर अपने क्षेत्र के एक्सपर्ट से जुड़ सकते हैं. अपनी सफलताओं और असफलताओं से मिली सिख को साझा कर सकते हैं.
ये बातें कहीं एक्सपर्ट रविश वसान ने जो मेधा और पटना विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वेबिनार में बोल रहे थे. उन्होंने वेबिनार में उपस्थित विद्यार्थियों को लिंक्डइन प्रोफाइल बनाने की बारिकियों से रूबरू करवाया साथ में यह भी समझाया की कोई कंपनी किसी जॉब अप्लाई करने वाले के प्रोफाइल को कैसे चयन करता है. कैसे कोई विद्यार्थी इस प्लेटफार्म का सही उपयोग कर सकता है.

रविश वसान ने बताया कि विद्यार्थियों को अपने सोशल मीडिया वाले समय को सही जगह खर्च करना चाहिए. इसमें विद्यार्थियों ने रविश वसान से पूछा कि एक फ्रेशर कैसे अपने प्रोफाइल को मजबूत कर सकता है. और कैसे वो अपने आप को यूनिक बनाए रख सकते हैं उस प्लेटफार्म पर.

वेबिनार को मेधा की स्टूडेंट्स रिलेशनशिप मैनेजर दीपशिखा होस्ट और एरिया मैनेजर चंद्रभूषण को-होस्ट कर कर रहे थे.

पटना विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इन चार्ज एस बी लाल ने कहा कि ये विद्यार्थियों के पेशेवर विकास के लिए एक महत्वपूर्ण वेबिनार था जिसमें उन्हें इंडस्ट्री के एक्सपर्ट से सलाह मिली.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago