मंत्रिमंडल विस्तार के अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले सीएम योगी, एके शर्मा बन सकते हैं डिप्टी सीएम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सियासी हलकों में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा जोरों पर है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। इस मुलाकात के लिए आनंदीबेन पटेल आज अचानक लखनऊ पहुंची हैं। राज्यपाल पिछले दो सप्ताह से एमपी में रहने के बाद उत्तर प्रदेश पहुंची हैं। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पुस्तक भेंट की।

योगी कैबिनेट में बदलाव की चर्चा के बीच इस बैठक को अहम माना जा रहा है। यूपी चुनाव को देखते हुए उम्मीद है कि भाजपा आने वाले समय में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी। कयास ये लगाये जा रहे हैं कि पूर्व आईएएस एके शर्मा को कोई बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।

एके शर्मा बन सकते हैं डिप्टी सीएम, केशव को वापस संगठन में भेजने की चर्चा

सूत्रों का कहना है कि एके शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है, जबकि मौजूदा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश भाजपा की कमान सौंपने की चर्चा है। दरअसल, 19 मार्च 2017 को सरकार गठन के बाद 22 अगस्त 2019 को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार किया था। उस दौरान उनके मंत्रिमंडल में 56 सदस्य थे।

कोरोना के चलते तीन मंत्रियों का निधन हो चुका है। हाल ही में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप की मौत हुई थी, जबकि पहली लहर में मंत्री चेतन चौहान और मंत्री कमला रानी वरुण का निधन हो गया था। नियम के मुताबिक यूपी में कैबिनेट मंत्रियों की अधिकतम संख्या 60 तक हो सकती है।

अभी योगी मंत्रिमंडल में हैं 54 मंत्री, 6 पद खाली पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 6 स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को कैबिनेट की शपथ दिलाई गई थी। मौजूदा समय में योगी सरकार के मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं। इस तरह से यूपी सरकार में फिलहाल कुल 54 मंत्री हैं, जिसके लिहाज से 6 मंत्री पद अभी भी खाली है, जिन्हें नियमतः बढ़ाया जा सकता है।

यूपी में पंचायत चुनाव में मिली हार के बाद से भाजपा की चिंता अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ गई है। सूबे के विधानसभा चुनाव में महज आठ महीने का समय बाकी है। उससे पहले सरकार और संगठन में व्यापक सुधार किये जाने हैं। इसीलिये सरकार के विस्तार का चर्चा बार बार सामने आती है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago