
Bharat Varta Desk : माइक्रो नेटवर्किंक साइट ट्विटर ने ब्लू टिक सुविधा खत्म करने का ऐलान किया है. हालांकि ट्विटर ने यह ऐलान उन यूजर्स के लिए किया है, जो फ्री ब्लू टिक सुविधा का लाभ उठा रहे थे. कंपनी की तरफ से बताया गया कि वह इंडिविजुअल यूजर्स का ब्ल टिक जल्द हटाने वाली है. यही नहीं कंपनी ने इसके लिए तारीख का भी ऐलान कर दिया है. कंपनी ने बताया कि एक अप्रैल से ब्लू टिक मार्क इंडिविजुअल यूजर्स से हटा लिया जाएगा.
इसका मतलब यह हुआ कि आप 1 अप्रैल तक ही आपके ट्विटर अकाउंट पर फ्री वाला ब्लू टिक रहने वाला है. आपको बता दें कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर के नए चेयरमैन का पद संभालते ही कंपनी में कई बड़े बदलाव किए हैं. इन बदलावों में से एक यूजर्स को फ्री में दी गई ब्लू टिक की सुविधा को रिमूव करना भी है. दरअसल, ट्विवर ने ब्लू टिक के लिए पेड स्कीम शुरू की है, जिसके अंतर्गत अब यूजर्स के ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के लिए हर महीने एक निर्धारित शुल्क कंपनी को देना होगा. कंपनी ने बताया कि अब केवल पेड सब्सक्राइबर्स और अप्रूव्ड ऑर्गेनाइजेशन के मेंबर्स को ही लेगेसी वेरिफाइड ब्लू टिक अलॉट किया जाएगा.
कंपनी के चेयरमैन एलन मस्क ने खुद ट्वीट किया
कंपनी के चेयरमैन एलन मस्क ने खुद ट्वीट करने कहा कि कंपनी वेरिफाइड ब्लू टिक को हटा रही है. वैश्विक स्तर पर उपलब्ध ट्विटर ब्लू टिक के लिए कंपनी ने 7 डॉलर की शुरुआती फीस रखी है. भारत की बात करें तो यहां ब्लू टिक फैसिलिटी के लिए लगभग 900 रुपए खर्च करने होंगे.
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More