पॉलिटिक्स

नीतीश कुमार के 70 वें जन्मदिन पर मंत्री अशोक चौधरी ने लगाये 70 पेड़

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने सोमवार को पटना में पोलो रोड इलाके में 70 पेड़ लगाये साथ ही लोगों से अपील की कि वो भी अपने प्रियजनों के जन्मदिवस पर पेड़ लगाएं। इस अवसर पर उनके साथ बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रावैद्यिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने भी वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नई पीढ़ी के लिए इस प्रदेश में जल जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत की है तथा हम सभी लोग अगर जलवायु परिवर्तन के कुप्रभावों से बचना चाहते हैं और चाहते हैं कि हरियाली बनी रहे तो हम सभी के लिए मुख्यमंत्री का अभियान एक सबक है। उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह सालों में हमारे नेता के कार्यकाल में बिहार में हरित क्षेत्र का सुनियोजित लक्ष्य बनाकर वृहद विस्तार हुआ है।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार आज हम महात्मा गांधी और महामना मदन मोहन मालवीय जी को उनके द्वारा किये गए लोकहित के पुनीत कार्यों के लिए याद करते हैं, हमारी आने वाली पीढियां हमारे नेता नीतीश कुमार जी को उनके विकासशील विज़न और उसके क्रियान्वयन हेतु याद करेगा। मुख्यमंत्री ने जल जीवन हरियाली योजना की कल्पना कर हरित बिहार बनाने का निश्चय किया है और उनके इसी निश्चय में अपनी सहभागिता देते हुए उनके जन्मदिन पर आज हमने 70 वृक्ष लगाये हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे नेता के जन्मदिवस पर हरित बिहार के उनके निश्चय को देखते हुए इस से बेहतर उपहार नहीं होगा।

इस कार्यक्रम में युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार झा, जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू सिंह निषाद, पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु भरद्वाज, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दीपक निषाद, जदयू नेता संजय सिन्हा, उदय शर्मा, युवा जदयू नेता सौरभ सिंह यादव, धर्मेन्द्र कुमार झा सहित कई लोग शामिल हुए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

30 नवंबर 2025 को पटना में ज्ञान और साहित्य का महोत्सव – नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल

पटना। बिहार की ऐतिहासिक और साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य… Read More

6 minutes ago

डॉ. राजवर्धन आज़ाद की अध्यक्षता में साहित्य सम्मेलन के 44वें महाधिवेशन की स्वागत समिति गठित

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के 44वें महाधिवेशन की तैयारी जोर-शोर… Read More

2 days ago

पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराया धर्म ध्वजा

Bharat varta Desk 25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी के अवसर पर अयोध्या के श्रीराम… Read More

3 days ago

CJI सूर्यकांत को राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई

Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत ने आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI)… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, और कौन-कौन बनें मत्री

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में 10वीं बार शपथ ली।… Read More

1 week ago

कल गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे प्रधानमंत्री

Bharat varta Desk आज एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से… Read More

1 week ago