
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : राजद में अंतर्रकलह की स्थिति समय-समय पर खुलकर सामने आते रहती है। पटना में लगे छात्र राजद के बड़े पोस्टर और होर्डिंग से वर्तमान समय में राजद के मुख्य चेहरा तेजस्वी यादव की तस्वीर गायब है। लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की तस्वीर पोस्टर में नजर आती हैं, तो फिर क्या कारण है कि तेजस्वी यादव को छात्र राजद ने पोस्टरों तक से हटा दिया है। पोस्टर में तेज प्रताप यादव की तस्वीर सबसे बड़ा है। तेज प्रताप के करीबी व छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव के द्वारा पोस्टर लगाया गया है।
पोस्टर और होर्डिंग से तस्वीर हटाने का कारण जो कुछ भी रहा हो, राजद के नेताओं से इस पर न निगलते बन रहा है न उगलते। वहीं, छात्र राजद के ताजा होर्डिंग विवाद को कुछ लोग बदले माहौल के साथ जोड़कर देख रहे हैं। चुनाव के समय राजद के पोस्टर-होर्डिंग पर सिर्फ तेजस्वी यादव की तस्वीर देखती थी। अब छात्र राजद के पोस्टर-होर्डिंग में तेज प्रताप यादव की तस्वीर है। तेज प्रताप को छात्र राजद का संरक्षक भी कहा जाता है। तेज प्रताप कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि पार्टी में उन्हें कम महत्व दिया जाता है। पोस्टर-होर्डिंग विवाद से राजद के अंदर जारी विवाद के ओर बढ़ने की आशंका है।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More