
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 साल बाद फिर से जनता दरबार शुरू कर दिया है। सोमवार को पटना में एक अणे मार्ग मुख्यमंत्री आवास के पास ही नई जगह पर जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान कई फरियादियों ने सीएम नीतीश से मिलकर अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। आज इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण, विज्ञान एवं प्रावैधिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, कला संस्कृति, वित्त, श्रम संसाधन और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े मामलों की शिकायतें सुनी गईं। बिहार के जाने-माने समाजसेवी मुकेश हिसारिया जनता दरबार में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों की समस्या लेकर पहुंचे थे।
मुकेश हिसारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के दर्द को बड़ी शिद्दत से महसूस किया गया। उन्होंने बताया कि बिहार के स्वाथ्य मंत्री मंगल पांडेय के अनुसार पीएमसीएच डे केअर सेन्टर में आयरन कम करने की दवा की खरीद आज हो गयी है कल से बच्चों को निःशुल्क दवा मिलने लगेगी। पीएमसीएच डे केअर सेंटर तक पहुंचाने वाली लिफ्ट बहुत जल्द ठीक कर दी जाएगी। अब थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को 120 सीढ़ी पैदल नही चढ़ना पड़ेगी। पूरे बिहार के थैलीसीमिया पीड़ित बच्चो के लिए आयरन कम करने की 60 लाख रुपए की दवा का टेंडर हो गया है बहुत जल्द ये दवा सभी जिलों में निःशुल्क मिलेगी। उत्तर बिहार के थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए मुज्जफरपुर में थैलीसीमिया डे केअर सेन्टर 15 अगस्त से पहले शुरू कर दिया जाएगा। भागलपुर और गया में बनने वाले डे केअर सेन्टर की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय और प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने पूर्णिया के सिविल सर्जन से जुड़े सभी विषयों को जल्द निष्पादित करने का भरोसा दिया है। साथ ही पूर्णिया में डे केअर सेन्टर के लिए बहुत जल्द जगह को चिन्हित कर इसके निर्माण को पूरा किया जाएगा।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More