
पटना: नागरिक अधिकार मंच के संस्थापक न्यासी व प्रख्यात आरटीआई कार्यकर्ता ने सहकारिता विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर धान बेचने हेतु इच्छुक किसानों के निबंधन की प्रकिया को चालू रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सहकारिता विभाग तथा धान-अधिप्राप्ति के समीक्षा बैठक में किसानों के हित में तथा धान-अधिप्राप्ति के लक्ष्य को पूरा करने हेतु किसानों से धान-अधिप्राप्ति की तिथि 21 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। विदित हो कि पूर्व में यह 31 जनवरी ही थी। मुख्यमंत्री का यह फैसला किसान-हित में है। पर इस बीच मैं मुख्यमंत्री सहित संबंधित अधिकारी गण का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं कि भले ही खरीद की तिथि बढ़ा दी गई हो पर कृषि समन्वयक के माध्यम से सहकारिता विभाग के आधिकारिक वेबसाइट (http://www.cooponline.bih.nic.in/FSY/PaddyFarmerRegister.aspx) पर धान बेचने हेतु इच्छुक किसानों के निबंधन की प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है। इससे किसानों को असुविधा हो रही है।
शिव प्रकाश राय ने बिहार सरकार से मांग की है कि धान की खरीद की तिथि बढाने के साथ ही साथ धान बेचने के इच्छुक किसानों के निबंधन की प्रक्रिया को भी जारी रखना चाहिए तभी किसान लाभ उठा पाएंगे।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More