
Bharat Varta Desk: बिहार विधान परिषद के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संजय मयूख को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज दिल्ली में राखी बांधी। दोनों ने एक दूसरे को भाई-बहन के महान पर्व रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि संजय मयूख पटना के रहने वाले हैं। उनका बहुत पहले से स्मृति ईरानी के परिवार से घनिष्ठ जुड़ाव है। स्मृति ईरानी उन्हें अपना भाई मानती हैं। वे जब भी पटना आती हैं तो संजय मयूख के घर जाकर परिवार के लोगों से मिलती-जुलती हैं। वह हर साल रक्षाबंधन के दिन संजय को राखी बांधती हैं। इस बार आजादी के अमृत काल में रक्षाबंधन केंद्र सरकार और भाजपा से जुड़े लोगों के लिए और भी खास है। राखी बंधवाने के बाद संजय मयूख ने स्मृति ईरानी को तिरंगा झंडा भेंट किया।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More