बड़ी खबर

RSS की समन्वय बैठक 5 से 7 फरवरी को भाग्यनगर में, हैदराबाद को ‘भाग्यनगर’ बनाने के कवायद शुरू!

Bharat Varta Desk : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विविध संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की समन्वय बैठक अगले माह 5 से 7 जनवरी 2022 को भाग्यनगर (हैदराबाद), तेलंगाना में आयोजित हो रही है। यह अखिल भारतीय स्तर की व्यापक समन्वय बैठक वर्ष में एक बार आयोजित होती है। बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत एवं सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के पांचों सह सरकार्यवाह तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारी सहभागी होंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने दी।

सुनील आंबेकर ने बताया कि भारतीय मज़दूर संघ के हिरण्यमय पंड्या व बी सुरेंद्रन, विश्व हिंदू परिषद के आलोक कुमार व मिलिंद परांडे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आशीष चौहान व निधि त्रिपाठी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा व बी एल संतोष तथा भारतीय किसान संघ के दिनेश कुलकर्णी, विद्याभारती के रामकृष्ण राव एवं जीएम काशीपती, राष्ट्र सेविका समिति से वंदनीया शांतक्का तथा अन्नदानम् सीताक्का, वनवासी कल्याण आश्रम के रामचन्द्र खराडी व अतुल जोग सहित कुल 36 संगठनों के पदाधिकारी इसमें सहभागी होंगे। यह संगठन शिक्षा एवं वैचारिक क्षेत्र, आर्थिक जगत, सेवा कार्य तथा विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हैं। संघ ऐसे संगठनों में सक्रिय स्वयंसेवकों से समन्वय रखता है।

बैठक में वर्तमान परिस्थिति के संदर्भ में अपने अनुभवों को साझा करते हुए हर संगठन स्वयं के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी सभी को देंगे। पर्यावरण, परिवार प्रबोधन तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर आवश्यक कार्यों व उन्हें समन्वित प्रयासों द्वारा करने की विशेष चर्चा भी बैठक में होगी।

हैदराबाद को ‘भाग्यनगर’ बनाने के कवायद शुरू!

राष्ट्रीय सेवक संघ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले एक बार फिर से हैदराबाद का नाम बदलने का मुद्दा उठाया है। इस संबंध में संघ ने अपने ट्विटर हैंडल से हैदराबाद को भाग्यनगर कहा है। बता दें कि भाजपा और संघ काफी पहले से इस मामले को उठा रहे हैं। हालांकि इस बार संघ ने स्पष्ट मांग नहीं की है बल्कि संघ की समन्वय बैठक की जानकारी देने के लिए हैदराबाद की जगह भाग्यनगर शब्द का प्रयोग किया है। बता दें कि इसके पहले भी भाजपा के कई नेताओं ने हैदराबाद का नाम भाग्यनगर करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अमित शाह ने हैदराबाद नगर निगम के चुनाव प्रचार में यह बात कही थी। उस समय योगी आदित्यनाथ ने कहा था कुछ लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि हैदराबाद का नाम भाग्यनगर हो सकता है क्या? मैंने जवाब दिया कि क्यों नहीं भाजपा की सरकार बनने के बाद जब फैजाबाद अयोध्या और इलाहाबाद प्रयागराज बन सकती है तो हैदराबाद भी भाग्यनगर बन सकता है।

भाजपा ने देश और उत्तर प्रदेश में नाम बदल कर भी खासा नाम कमाया है। बता दें कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद दिल्ली के औरंगजेब रोड का नाम डॉक्टर अब्दुल कलाम मार्ग रखा गया था। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से लगातार नाम बदलने की प्रक्रिया जारी रही है। ऐसे में अब अगर हैदराबाद भाग्यनगर बन जाता है तो बड़ी हैरानी नहीं होगी। लेकिन इसके लिए पहले हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जीतकर लोगों का विश्वास हासिल करना होगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

नहीं रहे ‘महाभारत’ टीवी सीरियल के ‘कर्ण’ पंकज धीर

Bharat varta Desk टीवी और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज धीर अब इस दुनिया में… Read More

7 minutes ago

सीबीआई ने एनएचआई के अधिकारी को 10 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Bharat varta Desk CBI ने नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) के कार्यकारी निदेशक और क्षेत्रीय… Read More

1 hour ago

जनता दल यू की पहली सूची जारी

Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर जेडीयू (JDU) उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आ… Read More

4 hours ago

कल्याणपुर में मनेगी देश की अनोखी दिवाली, 11 लाख दीये जलेंगे, 200 ड्रोन उड़ेंगे

Bharat Varta Desk : बिहार के मुंगेर जिला का कल्याणपुर गांव अनोखे दुर्गा पूजा और… Read More

24 hours ago

बिहार चुनाव से पहले RJD की परेशानी बढ़ी, IRCTC घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय

Bharat varta Desk लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है.… Read More

2 days ago