Categories: Uncategorised

रेल सप्ताह का हुआ समापन, दिलीप कुमार द्वारा संपादित पूर्व मध्य रेल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन

भारत वार्ता संवाददाता : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के वैशाली प्रेक्षागृह में 66 वां रेल सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक एल. सी. त्रिवेदी ने किया। समारोह में महाप्रबंधक एल. सी. त्रिवेदी द्वारा कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल में कार्यरत भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा संपादित तथा विगत 03 वर्षों में पूर्व मध्य रेल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक “ललित गाथा” का विमोचन किया गया। दिलीप कुमार को अखिल भारतीय रेलवे स्तर के मैथिली शरण गुप्त पुरस्कार पाने के लिए राजभाषा विभाग का विशेष सम्मान भी प्रदान किया गया।

रेल सप्ताह के अवसर पर महाप्रबंधक एल. सी. त्रिवेदी ने कहा कि पूर्व मध्य रेल स्थापना काल से अब तक के अविस्मरणीय सफर के दौरान कई उपलब्ध्यिां हासिल कर चुका है। रेलकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा से कोविड जैसी चुनौतियों के वाबजूद 2020-21 में सफलता के नये आयाम स्थापित करने में हम सफल रहे हैं। कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक अशोक कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी जेकेपी सिंह, दानापुर के डीआरएम सुनील कुमार, समस्तीपुर के अशोक माहेश्वरी, सोनपुर के अनिल कुमार गुप्ता, धनबाद के आशीष बंसल एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राजेश कुमार पांडेय सहित मुख्यालय एवं मंडलों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Share
Published by
Ravindra Nath Tiwari

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

4 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 weeks ago