Categories: बिजनेस

प्रधानमंत्री खाद्य उद्योग उन्नयन योजना पर हाजीपुर में कार्यशाला

खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को 10 लाख तक की सब्सिडी

हाजीपुर : उद्योग विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय उद्यमी संवाद सह प्रदर्शनी कार्यक्रम में आए लोगों और उद्यमियों को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उद्यम की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक नीता वर्मा ने बताया कि युवाओं को नए उद्यम स्थापित करने तथा पुराने उद्यमियों को अपने उद्यम का विस्तार करने हेतु राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं । मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कलस्टर योजना, बुनकर मुद्रा योजना तथा प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी कार्यक्रम सहित अनेक कार्यक्रम के तहत उद्यमियों को सहायता दी जाती है। फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में उद्यम स्थापित करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना है जिसके तहत व्यक्तिगत श्रेणी में परियोजना लागत का 35% जो अधिकतम ₹10 लाख तक हो सकती है, की क्रेडिट लिंक्ड पूंजीगत अनुदान का प्रावधान है । इस योजना के तहत 10% का योगदान लाभार्थी को देना होता है और शेष राशि को बैंक ऋण के रूप में लेना अनिवार्य है। इस योजना के तहत किसान उत्पादक कंपनियों के लिए परियोजना लागत का 35% अनुदान का प्रावधान भी है। जबकि सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्यों को प्रारंभिक पूंजी के रूप में प्रति सदस्य ₹40 हजार तक की सहायता का प्रावधान है। खाद्य प्रसंस्करण की सामूहिक सुविधा, प्रयोगशाला, गोदाम, कोल्ड स्टोरेज आदि की स्थापना में भी इस योजना के तहत सहकारी समितियों, किसान समितियों और सेल्फ हेल्प ग्रुप को सहायता दी जाती है। एक दिवसीय कार्यशाला में बताया गया कि लघु एवं मध्यम श्रेणी के खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की क्षमता निर्धारण तथा उनकी क्षमता को बढ़ाने के लिए यह योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है। उद्यमियों की सहायता के लिए इस योजना के तहत जिला संसाधन सेवी की बहाली की गई है जिनके द्वारा आवेदन और बैंकों के साथ समन्वय का कार्य किया जाएगा। वैशाली जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक नीता वर्मा ने कहा कि उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए विभाग प्रयत्नशील है। उद्योग विभाग द्वारा संचालित हर योजना में किसी प्रकार की सहायता की यदि आवश्यकता हो तो उद्यमी सीधे जिला उद्योग केंद्र से संपर्क कर सकते हैं ।मौके पर अनेक युवा उद्यमी उपस्थित रहे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

5 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago