
Oplus_131072
Bharat varta Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। गयाजी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि बिहार की धरती से लिया कोई भी संकल्प खाली नहीं जाता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत पर कई ड्रोन और मिसाइल हमले किए लेकिन इसे हमने तिनके की तरह बिखेर दिया। अपने भाषण में पीएम ने विपक्षी दल आरजेडी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने संविधान के 130वें संशोधन विधेयक पर बोलते हुए कहा कि अगर किसी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री जेल जाता है तो वह कुर्सी पर बैठने का हकदार नहीं है। घुसपैठियों का मुद्दा उठाते हुए पीएम ने आरजेडी और कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए बिहारियों का हक छीनने का आरोप लगाया।
गयाजी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पीएम सीधे बोधगया स्थित एएमयू परिसर में सभा स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ वे खुली जीप में सवार होकर मंच तक आए। यहां से पीएम ने लगभग 13000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने गयाजी-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली-कोडरमा बौद्ध सर्किट ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधन में अपनी सरकार के मुफ्त बिजली, पेंशन बढ़ोतरी जैसे फैसलों को गिनाया। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे में इतना काम किया है, जो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने वालों के मुंह पर तमाचा है। गयाजी में कार्यक्रम होने के बाद पीएम मोदी बेगूसराय जिले के सिमरिया जा रहे हैं। यहां वे गंगा नदी पर बना औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल का उद्घाटन करेंगे। बेगूसराय में पीएम करीब 15 मिनट रुकेंगे, फिर वापस गयाजी होकर पश्चिम बंगाल की ओर रवाना हो जाएंगे।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More