
भागलपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर पीएम मोदी आगामी 23 अक्टूबर को भागलपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. इससे पूर्व बुधवार को भाजपा नेता सह राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भागलपुर पहुंचे. जहां उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बात रखी. इस दौरान भाजपा सांसद सह केंद्र सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी उनके साथ रहे.वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पात्रा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव शुरू होने के पहले ही मीडिया के ओपिनियन पोल में एनडीए के जीत के सर्वे आ रहे हैं. सांबित पात्रा ने कहा कि पीएम मोदी के भागलपुर आने के बाद यहां कुल पड़ने वाले वोट में 12 प्रतिशत के करीब इजाफा होगा. वो सभी बिहारवासियों के दिलों में बसते हैं.उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ जहां सुशासन के साथ नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी हैं वहीं दूसरे तरफ राहूल गांधी और तेजस्वी यादव. उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सुशासन की है. वहीं दूसरी तरफ अपरिपक्वता और भ्रस्टाचार की डबल इंजन है. वहीं तेजस्वी के 10 लाख रोजगार देने के दावे को उन्होंने झूठ का दावा कहा और एनडीए सरकार के तरफ से दिए गए रोजगार आंकड़ों का जिक्र भी किया.
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More