
NEWSNLIVE DESK: मां जगदंबा का एक प्राचीन मंदिर अफगानिस्तान में है। अफगानिस्तान के मौजूदा हालात से सब परिचित हैं। ऐसे में वहां दुर्गाजी के मंदिर का होना किसी आश्चर्य से कम नहीं लगता।
भारत के विभिन्न गांव तथा शहरों में मां जगदंबा के अनेक मंदिर हैं। यूं तो नवरात्र को मां की भक्ति का विशेष समय माना जाता है लेकिन जब मन में श्रद्धा हो तो मां की पूजा के लिए हर क्षण पवित्र होता है।
क्या भारत से बाहर विदेशों में भी मां दुर्गा के मंदिर हैं? आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि आज भी कई इस्लामी देशों में दुर्गाजी के मंदिर हैं। हालांकि उनमें भक्तों की उतनी भीड़ नहीं होती, जितनी भारत में होती है लेकिन आज तक उनका अस्तित्व बरकरार है।
मां जगदंबा का ऐसा ही एक प्राचीन मंदिर अफगानिस्तान में है। अफगानिस्तान के मौजूदा हालात से सब परिचित हैं। वहां तालिबान और विभिन्न आतंकी गिरोहों की वजह से नागरिक भी सुरक्षित नहीं हैं। तालिबान द्वारा भगवान बुद्ध की ऐतिहासिक प्रतिमा को खंडित करने की घटना पूरे विश्व में चर्चा का विषय बनी थी।
ऐसे में वहां दुर्गाजी के मंदिर का होना किसी आश्चर्य से कम नहीं लगता। यह मंदिर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में है। यहां मां जगदंबा आसा माई के नाम से विराजमान हैं।
आसा माई के बारे में कहा जाता है कि वे अपने भक्त की हर शुभ आशा पूर्ण करती हैं। उनके दरबार में आया भक्त अन्न, धन और जीवन का सुख प्राप्त करता है। उस पर सदैव मां भगवती की कृपा होती है। कहा जाता है कि आज भी मां यहां शेर की सवारी करती हैं और उसका जो भक्त संकट में होता है, वे उसकी रक्षा करती हैं।
मां का यह मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है। श्रद्धालु इसे आसा पहाड़ी कहते हैं। यहां ऊंची चोटी पर जगदंबा निवास करती हैं। यहां मां के साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां भी हैं। मंदिर के निकट एक विशाल शिला स्थापित है।
इसे पंजसीर का जोगी कहा जाता है। कहते हैं कि किसी समय एक जोगी यहां तपस्या करने आया था। उसका शरीर बाद में शिला के रूप में परिवर्तित हो गया। तब से वह शिला के रूप में ही मां के चरणों में बैठा है।
यह मंदिर एक प्राचीन शक्तिपीठ है। किसी समय यहां काफी संख्या में श्रद्धालु मां के सामने मत्था टेकने आते थे। अब यहां की फिजाओं में दहशत की गंध घुली हुई है लेकिन श्रद्धालु इस बात की परवाह नहीं करते और यहां मां के दर्शन करने आते हैं।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More