पटना विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में विश्व ओज़ोन दिवस पर क्विज़ व पोस्टर प्रदर्शनी

पटना : विश्व ओज़ोन दिवस के अवसर पर पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में मंगलवार को लिखित क्विज़ प्रतियोगिता और “Ozone for Life” विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एम.ए. सत्र 2025-2027 (सेमेस्टर-1) एवं सत्र 2024-2026 (सेमेस्टर-3) के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और ओज़ोन परत के संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व सृजनात्मकता प्रस्तुत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मोहम्मद नाज़िम ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “ओज़ोन परत पृथ्वी पर जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके संरक्षण के लिए हमें निरंतर जन-जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।”

इस मौके पर भूगोल विभाग के शिक्षक डॉ. प्रेरणा भारती, डॉ. मो. अशरफ़, डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय, डॉ. मीरा ठाकुर, डॉ. सुधा कुमारी व डॉ. अनिल कुमार, शोधार्थी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन असोसिएट प्रोफेसर डॉ. देबजानी सरकार घोष ने किया। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के लिए नए विचारों को अपनाने की प्रेरणा दी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

4 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 weeks ago