ब्रेकिंग न्यूज़

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ में पहली बार महिला अध्यक्ष, ABVP की मैथिली ने रचा इतिहास

अध्यक्ष सहित तीन पदों पर महिला उम्मीवारों का कब्जा

पटना: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर भगवा खेमे से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की उम्मीदवार मैथिली मृणालिनी अध्यक्ष पद से जीत गईं हैं। पहली बार अध्यक्ष पद पर किसी महिला उम्मीदवार की जीत हुई है। पटना विश्वविद्यालय के 108 वर्षों के इतिहास में पहली बार एबीवीपी की छात्रा प्रत्याशी मैथिली मृणालिनी ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। 603 मतों से उनकी जीत हुई है। उन्हें कुल 3524 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के मनोरंजन राजा रहे। उन्हें 2921 मत मिले हैं। एनएसयूआई उम्मीदवार मनोरंजन राजा को प्रशांत किशोर के जन सुराज सहित कई छात्र संगठनों का भी समर्थन प्राप्त था। इस छात्रसंघ चुनाव में प्रशांत किशोर के जन सुराज को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। जन सुराज के घोषित अध्यक्ष उम्मीदवार ने तो अपना नॉमिनेशन ही वापस ले लिया था।
महासचिव पद पर निर्दलीय उम्मीदवार सलोनी राज ने जीत दर्ज की है। सलोनी को 4271 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर एबीवीपी के अंकित कुमार को 1899 वोट मिले हैं। वहीं संयुक्त सचिव पर एनएसयूआई के उम्मीदवार रोहन सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार अनु कुमारी को हराया है। रोहन को 2273 वोट मिले, वहीं अनु कुमारी को 2091 मिला है। अनु कुमारी 182 वोट से हार गयी। वहीं, काउंटिंग से असंतुष्ट अनु कुमारी धरना पर बैठ गई हैं। वह री-काउंटिंग की मांग कर रही हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पर एनएसयूआई के सौम्या श्रीवास्तव को 2707 वोट मिले, वहीं दूसरे स्थान पर एबीवीपी के ओमजय यादव को 1806 वोट मिले हैं।

अध्यक्ष: मैथिली मृणालिनी (एबीवीपी) जीते, मनोरंजन राजा(एनएसयूआई) हारे
उपाध्यक्ष: निर्दलीय धीरज कुमार जीते
महासचिव: सलोनी राज(निर्दलीय), अंकित कुमार (एबीवीपी) हारे
संयुक्त सचिव: रोहन कुमार (एनएसयूआई), अनु कुमारी (जनसुराज) हारे
कोषाध्यक्ष: सौम्या श्रीवास्तव (एनएसयूआई) जीते, ओमजय यादव (एबीवीपी) हारे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago