Uncategorised

पंगत 2.0 : पटना में सजेगा बिहारी स्वाद और मिठास का महाकुंभ

जुटेंगे नामचीन शेफ

टना : बिहार की पारंपरिक पाक परंपरा और मिठाइयों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से “पंगत 2.0 – Sweets of Bihar” का आयोजन 28 सितंबर (रविवार) को पटना के लेमन ट्री प्रीमियर होटल में किया जाएगा। इसे पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा फूड कॉन्क्लेव माना जा रहा है।

आयोजन का उद्घाटन विकास आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ शाम 5 बजे करेंगे। इस पहल के पीछे प्रेरणा हैं अदिति नंदन, जो Grand Trunk Road Initiatives (GTRi) की क्यूरेटर और Pangat कॉन्सेप्ट की संस्थापक हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे रजिस्ट्रेशन से होगी। इसके बाद तीन संवाद सत्र होंगे। पहले सत्र “Roots and Recipes: Tradition on a Plate” में शेफ जेपी सिंह और शेफ नंदिता करन अपने अनुभव साझा करेंगे। दूसरा सत्र “Fire and Innovation” में शेफ डॉ. परविंदर सिंह बाली और फूड वॉकर अनुभव साप्रा शामिल होंगे। अंतिम सत्र “Pangat: The Shared Table” में शेफ नर्मदा कुमारी और उद्यमी कीर्ति झा संवाद करेंगी।

आयोजकों के अनुसार, पंगत 2.0 केवल एक फूड इवेंट नहीं, बल्कि बिहार की मिठास और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत उत्सव है, जो पारंपरिक व्यंजनों को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ नई पीढ़ी तक इसकी मिठास पहुँचाने का प्रयास है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Share
Published by
Ravindra Nath Tiwari

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

3 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

5 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

6 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

1 week ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

1 week ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

1 week ago