
अनरसा से चंद्रकला तक : पंगत 2.0 में सजी बिहार की मिठाइयों की थाली
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : जीटीआरआई (ग्रैंड ट्रंक रोड इनिशिएटिव) द्वारा बिहार की पारंपरिक मिठाइयों और समृद्ध पाक परंपरा को बढ़ावा देने के लिए रविवार को पटना स्थित लेमन ट्री प्रीमियर में “पंगत 2.0 – Sweets of Bihar” का आयोजन किया गया। पूर्वोत्तर भारत का यह सबसे बड़ा फूड कॉन्क्लेव बिहार के स्वाद और मिठास को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
आयोजन की शुरुआत अनरसा, लाई, परवल मिठाई, चंद्रकला, खाजा जैसी मिठाइयों की प्रदर्शनी से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बिहार के विकास आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ ने कहा कि “बिहार के अलग-अलग इलाक़े विशिष्ट मिठाइयों के लिए जाने जाते हैं। अनरसा, लाई, खुरमा, बेलग्रामी जैसी मिठाइयां हमारी संस्कृति की पहचान हैं। मैं खुद मिठाइयों का शौक़ीन हूं और छठ पर ठेकुआ भी बनाता हूं।” कार्यक्रम में बिहार पुलिस के आईजी विकास वैभव भी मौजूद रहे।
जीटीआरआई क्यूरेटर और पंगत कॉन्सेप्ट की सूत्रधार अदिति नंदन ने कहा कि पंगत 2.0 सिर्फ़ एक फूड इवेंट नहीं, बल्कि बिहार की मिठास और परंपरा का उत्सव है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी तक बिहारी व्यंजनों की पहचान पहुंचना और इसे एक सांस्कृतिक आंदोलन में बदलना है।
कार्यक्रम के दौरान तीन संवाद सत्र आयोजित हुए, जिनमें शेफ जेपी सिंह (ITC बुखारा, दिल्ली), शेफ नंदिता करन (Compass Group), शेफ डॉ. परविंदर सिंह बाली, शेफ नर्मदा कुमारी (हयात होटल), कीर्ति झा (Bhaanas) सहित कई विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
चर्चा के दौरान वक्ताओं ने बिहार की मिठाइयों की बेहतर ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर जोर दिया। उनका मानना था कि इससे न केवल राज्य के व्यंजनों की पहुंच देश-विदेश तक बढ़ेगी, बल्कि नए रोज़गार के अवसर भी सृजित होंगे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More